Kal Ka Mausam (19 May) : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 मई 2026 के लिए मौसम का नया पूर्वानुमान जारी कर दिया है। उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून की आहट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है।
आइए जानते हैं कल देश के प्रमुख राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश में एक तरफ जहां मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है।
मानसून की हुई एंट्री
देश में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरी तरह पहुंच चुका है।
इसके साथ ही यह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ और हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है। केरल में मानसून के 26 मई तक आने की उम्मीद है।

उत्तर भारत: भीषण लू (Heat Wave) का अलर्ट
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए कल का दिन बहुत भारी रहने वाला है। सूरज के तेवर बेहद कड़े रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की गर्मी
- उत्तर प्रदेश के लोगों को कल भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 मई से 24 मई तक भीषण लू (Severe Heat Wave) चलने का अनुमान है।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल कुछ जगहों पर खतरनाक लू चलेगी।
- रात के समय भी राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी यूपी में कल रात का तापमान भी गर्म रहेगा।
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का हाल
- दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी कल गर्मी अपना रंग दिखाएगी।
- इन राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
- दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होगा।
- इन इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चलेंगी।
पहाड़ी इलाकों में राहत
- जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।
मध्य और पश्चिम भारत: चढ़ता पारा और लू का प्रकोप
मध्य भारत में भी सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
- मध्य प्रदेश में कल से लू का प्रकोप और ज्यादा बढ़ जाएगा।
- छत्तीसगढ़ में भी तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
- दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
महाराष्ट्र और गुजरात
- महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में कल लू चलने की आशंका जताई गई है।
- हालांकि, गुजरात और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
- गुजरात के तटीय इलाकों में कल उमस भरी गर्मी (Hot and Humid Weather) परेशान करेगी।
दक्षिण भारत: मॉनसून की दस्तक और भारी बारिश
दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम पूरी तरह मेहरबान है। यहां कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है।
केरल और तमिलनाडु में अलर्ट
- केरल और माहे में कल (19 मई) भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भी कल झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
- इन इलाकों में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
- तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल भारी बारिश हो सकती है।
- तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में भी कल बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
- तेलंगाना में कल लू की स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए वहां अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: आंधी-तूफान के साथ बारिश
देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
बिहार और झारखंड में आंधी का खतरा
- बिहार में कल (19 मई) धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।
- इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
- इसके साथ ही बिहार के कुछ इलाकों में लू की स्थिति भी बनी रहेगी।
- झारखंड और ओडिशा में भी मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
पश्चिम बंगाल और अंडमान
- गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal) में कल थंडरस्कॉल (तेज आंधी-तूफान) आ सकता है।
- हवा की रफ्तार अचानक 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
पूर्वोत्तर भारत में बारिश जारी
- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल बारिश का दौर जारी रहेगा।
- नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
- अरुणाचल प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग की सलाह
कल के मौसम को देखते हुए उत्तर और मध्य भारत के लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचना चाहिए।
बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें और सूती कपड़े पहनें। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के लोग भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।
सोर्स- https://internal.imd.gov.in/press_release/20260518_pr_4991.pdf