MP Weather 19 May 2026: मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार खतरनाक होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक तापमान में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पिछले 24 घंटों में रीवा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहा।
राजगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ तापमान 45°C तक पहुँच गया। वहीं पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी दर्ज हुई, जबकि राजगढ़ और रतलाम में लू लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
मानसून अपडेट 2026
अच्छी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पार कर चुका है और बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।
अगले 3-4 दिनों में इसके और आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। हालांकि, एमपी में इसकी एंट्री में अभी वक्त है, तब तक हमें गर्मी का सामना करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 जून से 23 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है।

19 मई के लिए जिलावार चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, कल 19 मई को कई जिलों में खतरनाक लू की स्थिति बनी रहेगी।
| अलर्ट का प्रकार | प्रभावित जिले/क्षेत्र |
| सीवियर हीट वेव (भीषण लू) | दतिया, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी |
| हीट वेव (लू) | भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, सतना, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और सागर |
मौसम विभाग की सलाह (Health Tips)
- पानी पीते रहें, ओआरएस (ORS), लस्सी, छाछ और नींबू पानी का भरपूर सेवन करें।
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें।
- बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें, इन्हें सीधी धूप से बचाएं और पालतू जानवरों को भी ठंडी जगह पर रखें।
सोर्स- https://mausam.imd.gov.in/bhopal/mcdata/dwr.pdf