- The AI Quest एक स्वतंत्र AI-टेक प्लेटफॉर्म है।
- The AI Quest के फाउंडर दीपक गुप्ता हैं।
- इस वेबसाइट पर AI टूल्स की जानकारी हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दी जाती है।
- वेबसाइट का लिंक है– The AI Quest
- वेबसाइट पर रियल टेस्टिंग के बाद ही किसी AI Tools की Review की जाती है।
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, आम लोगों के लिए उतना ही बड़ा सिरदर्द यह तय करना बन गया है कि उनकी ज़रूरत के हिसाब से कौन-सा टूल सबसे सही और किफायती है।
बाज़ार में हर दिन वीडियो, राइटिंग, इमेज और वॉइस से जुड़े दर्जनों नए AI टूल्स उतर रहे हैं। इसी उलझन को सुलझाने और तकनीक को हर भारतीय की समझ में लाने के लिए एक नया स्वतंत्र प्लेटफॉर्म ‘The AI Quest’ (theaiquest.in) लॉन्च किया गया है।
इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार और टेक पब्लिशर दीपक गुप्ता ने की है। पत्रकारिता में लंबे समय तक काम करते हुए उन्होंने देखा कि टेक्नोलॉजी की बातें अक्सर इतनी कठिन भाषा में समझाई जाती हैं कि उन्हें समझने में ही लोगों का काफी समय लग जाता है।
इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने यह प्लेटफॉर्म शुरू किया। यहां AI और टेक्नोलॉजी की जानकारी आसान, सीधी और भरोसेमंद भाषा में दी जाती है, ताकि क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और युवा बिना उलझे नई टेक्नोलॉजी को समझ सकें और उसका इस्तेमाल कर सकें।
टूल्स बहुत हैं, लेकिन सही टूल कौन सा है?
आज इंटरनेट पर हर छोटे-बड़े काम के लिए कई AI और टेक टूल्स मिल जाते हैं। दिक्कत यह है कि इनमें से कौन सच में काम का है और कौन सिर्फ विज्ञापन के दम पर चल रहा है, यह पता लगाना मुश्किल है।
कई लोग स्पॉन्सर्ड रिव्यू, पेड रेटिंग या दूसरों की सलाह देखकर टूल खरीद लेते हैं। इस्तेमाल करने के बाद समझ आता है कि टूल उतना काम का था ही नहीं, जितना बताया गया था।
दीपक गुप्ता के मुताबिक, “तकनीक का मकसद हमारी जिंदगी आसान करना है, उसे और मुश्किल बनाना नहीं। हमारा लक्ष्य अंग्रेजी और हिंदी के बीच की दूरी कम करना है, ताकि भारत का कोई भी क्रिएटर सिर्फ भाषा की वजह से अच्छे टूल्स सीखने से पीछे न रहे।”
इंटरनेट से कॉपी नहीं, खुद इस्तेमाल करके बताते हैं
आज इंटरनेट पर AI टूल्स की कमी नहीं है। लेकिन सही टूल कौन सा है और वह असल में कितना काम का है, यह पता लगाना आसान नहीं है। The AI Quest इसी परेशानी को दूर करने की कोशिश करता है।
हम सिर्फ इंटरनेट से जानकारी उठाकर टूल्स की लिस्ट नहीं बनाते। किसी टूल को शामिल करने से पहले उसे खुद इस्तेमाल करके देखते हैं। उसकी परफॉर्मेंस, आउटपुट, फीचर्स और कीमत को जांचने के बाद ही उसके बारे में लिखते हैं।
आसान भाषा में AI की जानकारी
AI टूल्स कई बार पहली नजर में काफी मुश्किल लगते हैं। इसलिए हम उन्हें आसान हिंदी और अंग्रेजी में समझाते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, रियल यूज एक्सपीरियंस, रिव्यू और टूल्स की तुलना के जरिए कोशिश रहती है कि आपको बात सीधे समझ आए।
काम के हिसाब से सही टूल खोजिए
वीडियो बनाना है, वॉइसओवर तैयार करना है, कंटेंट लिखना है या ग्राफिक डिजाइन करना है- हर काम के लिए टूल्स को अलग कैटेगरी में रखा गया है। इससे लंबी-चौड़ी लिस्ट में समय बर्बाद करने के बजाय सीधे काम का टूल खोज सकते हैं।
Explore, Compare, Master
The AI Quest का विजन तीन आसान शब्दों में है- Explore, Compare, Master
यानी पहले AI टूल्स को खोजिए, फिर उनकी तुलना कीजिए और आखिर में उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना सीखिए।
हमारा फोकस सिर्फ नए-नए AI टूल्स बताने पर नहीं है। कोशिश यह है कि यूजर को यह भी पता चले कि कोई टूल उसके काम का है या नहीं।
AI तेजी से हमारे काम करने का तरीका बदल रहा है। ऐसे समय में सही और जांची-परखी जानकारी पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है। The AI Quest इसी जरूरत को ध्यान में रखकर टेक्नोलॉजी को आम यूजर के लिए थोड़ा आसान बनाने की कोशिश कर रहा है।